लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

परनी में सड़क किनारे बिना सोलिंग के हो रहा पेंटिंग कार्य, गुणवत्ता पर उठे सवाल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजाराम/म्योरपुर

• पीडब्ल्यूडी के जेई ने कार्य को बताया सही, ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जांच कराकर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की

म्योरपुर (संवाददाता: राजा राम)। सोनभद्र जनपद के म्योरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परनी में इन दिनों सड़क पर पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क के किनारों पर बिना गिट्टी की सोलिंग बिछाए पेंटिंग किए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि किनारों पर पर्याप्त आधार तैयार किए बिना पेंटिंग किए जाने से गिट्टी धंस रही है और सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के किनारे सोलिंग नहीं बिछाई जा रही है, बल्कि सीधे पेंटिंग की गिट्टी डालकर कार्य कराया जा रहा है। इससे सड़क के किनारे की गिट्टी धंसने लगी है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि इसी तरह कार्य जारी रहा तो सड़क जल्द ही खराब हो सकती है और सरकारी धन का समुचित उपयोग नहीं हो पाएगा।
इस संबंध में मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अवर अभियंता (जेई) से जब समाचार प्रतिनिधि ने कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कार्य को सही बताया। जेई का कहना था कि आसपास की अन्य सड़कें भी उनके द्वारा बनवाई गई हैं और उनकी मौजूदगी में गलत कार्य नहीं हो सकता।
हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर हो रहे कार्य में सड़क के किनारों पर निर्धारित आधार सामग्री का उचित तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण एवं पेंटिंग कार्य की तकनीकी जांच कराने तथा मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण इस तरह कराया जाए, जिससे वह लंबे समय तक टिकाऊ रहे और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment