लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

पावरग्रिड शक्तिनगर की पहल, सतर्कता रैली से दिया ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

शक्तिनगर, सोनभद्र। पावरग्रिड भारत सरकार का उपक्रम के शक्तिनगर ट्रांसमिशन लाइन कार्यालय की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। पावरग्रिड कार्यालय से ज्वालामुखी रोड तक आयोजित रैली के माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करते हुए इसे समाप्त करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में पावरग्रिड के उप महाप्रबंधक एके शुक्ला, मुख्य प्रबंधक जितेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता राहुल, अमित, एकराम, अशोक एवं उत्तम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान नगर के सम्मानित नागरिकों और कांट्रेक्टरों के साथ जागरूकता वार्ता भी आयोजित की गई। इसमें सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता को अपनाने पर जोर दिया गया।
केंद्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है।

इस वर्ष इसकी थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। अभियान का उद्देश्य समाज में ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। पावरग्रिड शक्तिनगर की इस पहल के जरिए लोगों को संदेश दिया गया कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment