लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

देवगांव पुलिस का चला डंडा, अंतरजनपदीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

आजमगढ़ ब्यूरो कार्यालय

• दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, बाइक-आभूषण, नकदी और अवैध तमंचा बरामद; तीनों आरोपियों पर दर्ज हैं 34 मुकदमे

देवगांव (आजमगढ़)। देवगांव पुलिस ने चोरी और गृहभेदन की घटनाओं में संलिप्त अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध आजमगढ़ और जौनपुर समेत विभिन्न थानों में कुल 34 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, बीते 30 सितंबर 2026 की रात देवगांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर सोठौली गांव निवासी रामाशंकर यादव पुत्र जयराम यादव के घर के मुख्य द्वार के पास बरामदे में खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP50CB2593), दो टीवी और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 349/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया था।

इसी प्रकार, 10 अक्टूबर को कंजहित गांव निवासी शिवशंकर पुत्र स्वर्गीय दयाराम के घर में घुसकर बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इस मामले में थाना देवगांव में मुकदमा अपराध संख्या 358/2026 के तहत धारा 305(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इन घटनाओं के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में देवगांव पुलिस टीम लगातार सुरागरसी में जुटी थी। इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:50 बजे पुलिस टीम ने मेहनाजपुर रोड स्थित मोलनापुर ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, चांदी की तीन जोड़ी पायल, 15 बिछिया, पीली धातु की एक चेन, 1,510 रुपये नकद तथा एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय राय पुत्र अकबल बहादुर निवासी रामचन्द्रपुर थाना देवगांव, सुमित उर्फ सोनू सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह निवासी अहिरौली थाना मेहनगर और संतोष सिंह पुत्र स्वर्गीय चन्द्रप्रकाश सिंह निवासी तिलहुआ थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का आजमगढ़ और जौनपुर सहित विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास है। तीनों के विरुद्ध कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, संजय राय के विरुद्ध अवैध तमंचा बरामद होने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध चोरी और गृहभेदन के दोनों मामलों में बरामदगी से संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment