लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

आदर्श तालाब परासी छठ घाट की बदलेगी तस्वीर, तैयारियों को लेकर सभासद राकेश बैसवार ने संभाली कमान

---Advertisement---

_करीब 2.80 लाख रुपये की निविदा जारी, साफ-सफाई से लेकर प्रकाश व्यवस्था, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा विशेष जोर


अनपरा, सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 07 स्थित आदर्श तालाब परासी छठ घाट पर छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जल्द ही जोर पकड़ेंगी। घाट पर पहुंचने वाले व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए वार्ड के भाजपा सभासद राकेश बैसवार ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की पहल की है। इसके लिए नगर पंचायत अनपरा की ओर से करीब 2 लाख 80 हजार रुपये की निविदा जारी की गई है। छठ महापर्व के मद्देनजर घाट पर व्यापक साफ-सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था, आकर्षक सजावट, अस्थायी छाया, चेंजिंग रूम, पेंटिंग एवं आवश्यक मरम्मत सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। करीब 25 से 30 फीट गहराई वाले इस तालाब पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और पूजा-अर्चना के दौरान सुरक्षा एवं सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर रहेगा।सभासद राकेश बैसवार की पहल पर प्रस्तावित इन कार्यों का उद्देश्य छठ घाट को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप देना है, जिससे व्रती महिलाओं को सुबह-शाम अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने से घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत मिलेगी। छठ महापर्व के नजदीक आते ही घाट की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। अब निगाहें निविदा के अनुरूप कार्यों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर टिकी हैं, ताकि महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment