लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

आजाद नगर छठ घाट पर सफाई अभियान शुरू, सभासद रामनरेश बैसवार और भाजपा नेता बंशी वैश्य ने संभाली कमान

---Advertisement---

_करीब 2.74 लाख रुपये की निविदा जारी, साफ-सफाई से लेकर प्रकाश व्यवस्था और सजावट तक होंगे कार्य

अनपरा, सोनभद्र। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 03 आजाद नगर स्थित रेणुसागर मोड़ छठ घाट पर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। छठ घाट को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए साफ-सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। वार्ड के भाजपा सभासद रामनरेश बैसवार एवं भाजपा नेता बंशी वैश्य ने स्वयं कमान संभालते हुए घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की पहल की है। नगर पंचायत अनपरा की ओर से छठ घाट पर साफ-सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था, आकर्षक सजावट, अस्थायी छाया, चेंजिंग रूम, पेंटिंग एवं मरम्मत समेत अन्य आवश्यक कार्यों के लिए करीब दो लाख 74 हजार रुपये की निविदा जारी की गई है। इन कार्यों के माध्यम से घाट को छठ महापर्व के लिए बेहतर स्वरूप देने की तैयारी है।

सभासद रामनरेश बैसवार एवं भाजपा नेता बंशी वैश्य ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और लोकश्रद्धा का महान पर्व है। श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए घाट की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान किसी को असुविधा न हो और श्रद्धालु सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में छठ पूजा संपन्न कर सकें।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment