किशन पाण्डेय/सोनभद्र
रेणुकूट(सोनभद्र)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि आज कायस्थों की जागरूकता का परिणाम है कि आशुतोष सिन्हा एक सम्मानजनक विजय हासिल किया है। जहां लोग कायस्थों को लेकर राजनीतिक विश्लेष्ण में किनारे कर देते हैं आज वही कायस्थ समाज ने वाराणसी स्नातक विधानपरिषद चुनाव में अपनी एकता और अखंडता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सभी राजनीतिक दलों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
हम अपने मान सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर हासिये पर आ रहे थे। लेकिन मेरा समाज अब अपने और अपने भविष्य को लेकर चिन्तनशील हो चुका है। पिछलग्गू की राजनीति बन्द कर अब सीधे मुख्यधारा की राजनीति में आ गया है जिसका जीता जागता उदाहरण वाराणसी स्नातक विधानपरिषद चुनाव में आशुतोष सिन्हा है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उन्हें बधाई देते हुए अपने कायस्थ समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया है।










