लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दीपावली पर रोटरी क्लब ने बांटी खुशियां, बच्चों को टी-शर्ट, बिस्कुट, मोमबत्ती और फुलझड़ी देकर मनाई खुशियां

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

— रनटोला के कंपोजिट विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों के बीच किया गया दीपावली सामग्री का वितरण

रेणुकूट(सोनभद्र)। दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के उद्देश्य से रोटरी क्लब की ओर से रनटोला स्थित कंपोजिट विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को टी-शर्ट, बिस्कुट, मोमबत्ती और फुलझड़ी वितरित की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के माध्यम से रोटरी क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया।

बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। इस अवसर पर परोपकार सेवा समिति संस्था के राजकुमार यादव, स्पीकिंग स्माइल संस्था के हेमंत लोढ़ा व रोटरी सचिव शशांक शेखर सिंह, उमेश मिश्रा, संजय रुंथला, अजीत अस्थाना, विशाल कश्यप, अभिनव जैन, पवन कुमार जैन, रोहन जैन, अंशिका, अर्नव कृष्णा, हरिनाथ, तथा देव रूप, विनोद सिंह, रामबाबू, मदन सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment