लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सिंचाई बन्धु की बैठक 10 नवम्बर को होगी आयोजित

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

सोनभद्र। अधिशासी अभियन्ता एवं सचिव, सिंचाई बन्धु सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया है कि शासनादेश के अनुपालन में जनपद सोनभद्र में सिंचाई बन्धु की बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित की जाती है। इसी क्रम में माह नवम्बर 2026 की बैठक दिनांक 10 नवम्बर 2026 को चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह, बढ़ौली, रॉबर्ट्सगंज में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सिंचाई बन्धु जनपद सोनभद्र के उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाण्डेय करेंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषकों की सिंचाई से सम्बन्धित समस्याओं का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना है। इसके लिए माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित है, ताकि कृषकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठक में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण की आख्या अनिवार्य रूप से सात दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment