लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

गंगा उत्सव के तहत मैराथन दौड़ व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

सोनभद्र। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में बुधवार को गंगा उत्सव-2026 के तहत रॉबर्ट्सगंज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बड़ौली चौराहा से टियारा स्टेडियम तक आयोजित मैराथन को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्कूली बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। तियरा स्टेडियम में भारोत्तोलन, तीरंदाजी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विजेताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी शत्रुघ्न त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय एथलीट राम बाबू, मास्टर एथलीट संजय सिंह, जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र गौतम एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment