लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

भक्तों के सहयोग से पहाड़ी वाले हनुमान मंदिर की चढ़ाई वाली सड़क का मेंटेनेंस कार्य जारी, अब तक 72 बोरी सीमेंट की हुई ढलाई

---Advertisement---

औड़ी-झिगुरदह मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जय बजरंग सेवा समिति की पहल, दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग


अनपरा, सोनभद्र। औड़ी-झिगुरदह स्थित पहाड़ी वाले हनुमान मंदिर की चढ़ाई वाली सड़क के मेंटेनेंस का कार्य श्रद्धालुओं एवं भक्तों के सहयोग से लगातार जारी है। सड़क को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अब तक कुल 72 बोरी सीमेंट की ढलाई का कार्य संपन्न कराया जा चुका है। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर आर्थिक एवं सामग्री के रूप में सहयोग प्रदान किया है।


जय बजरंग सेवा समिति के महासचिव दशा राम यादव ने बताया कि पप्पू सिंह,पवन सिंह एवं दीपक सिन्हा के सहयोग से सम्मानित भक्तों द्वारा 40 बोरी सीमेंट उपलब्ध कराया गया। इसमें गोपाल सिंह ने 25 बोरी, आनंद सिंह ने 5 बोरी, सुजीत सिंह ने 5 बोरी, रमेश सिंह ने 5 बोरी, महेश द्विवेदी ने 5 बोरी,राजेश राज ने 5 बोरी, दशा राम यादव ने 6 बोरी, श्रीमती आभा श्रीवास्तव ने 5 बोरी,उपेंद्र सिंह ने 1 बोरी तथा पदमा जौहर ने 2 बोरी सीमेंट का सहयोग दिया। वहीं राकेश कंस्ट्रक्शन की ओर से 21 बोरी सीमेंट उपलब्ध कराया गया।

इसके अतिरिक्त श्री राजेश कुमार यादव (KNIL) द्वारा पूरी 72 बोरी सीमेंट की ढलाई के लिए गिट्टी, बालू एवं मिक्सर मशीन का महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। समिति ने सभी सहयोगी भक्तों एवं महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक स्थल तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामूहिक सहभागिता से किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। जय बजरंग सेवा समिति ने सभी दानदाताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए हनुमान जी से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। दशा राम यादव महासचिव, जय बजरंग सेवा समिति, हनुमान मंदिर।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment