म्योरपुर (संवाददाता) राजा राम
सोनभद्र। म्योरपुर थाना परिसर में बुधवार को थाना अध्यक्ष जितेंद्र सरोज की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों को देखते हुए धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भईया दूज एवं छठ पूजा सहित अन्य त्योहारों को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्वक वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत सम्मानित नागरिक एवं ग्राम प्रधानों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से सभी त्योहारों को आगामी भाईचारे सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई है साथ ही त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना व किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने पर धार्मिक आपत्तिजनक पोस्ट न करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान चौकी इंचार्ज लिलासी परमानंद तिवारी, सुनील अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि, अजय अग्रहरि, प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, रामदयाल प्रजापति, रामनरेश जायसवाल लीलासी ग्राम प्रधान, जगनारायण कनौजिया ग्राम परनी ग्राम प्रधान, रामदास, सुभाष यादव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











