राजाराम/म्योरपुर
सोनभद्र। स्थानिय म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में रविवार शाम को पेयजल समस्या को लेकर एक युवक लगभग डेढ़ सौ फीट ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार देवरी गांव निवासी 20 वर्षीय सोनू गुप्ता पुत्र रामखेलावन गुप्ता अपने मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही पर जल की समस्या का समाधान न होने से नाराज था। उसने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान से कई बार इस समस्या के बारे में शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ जिससे यह निराश होकर कदम उठाया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित उतारने का प्रयास शुरू किया युवक ने ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाने और पेयजल समस्या का आश्वासन मिलने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान भोला सोनी का मोबाइल स्विच ऑफ बताया गया। वही घटनास्थल पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां पर तीन घंटे तक यह स्थिति बनी रही बाद में थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णा अग्रहरी युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे समझाया ब्लॉक स्तर से पेय जल समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद रात करीब 8:00 बजे युवक सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर गया युवक के नीचे उतरने के बाद प्रशासन और ग्रामीण ने राहत की सांस ली इसके बाद ही तीन घंटे से चल रहा यह घटनाक्रम पर काबू पाया गया।













