लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र के अनपरा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

रोशन शर्मा/अनपरा

अनपरा। राष्ट्रभक्ति के उत्साह और तिरंगे के सम्मान के साथ मंगलवार को अनपरा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम नरेश पासवान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनपरा मंडल की प्रभारी श्रीमती सुषमा गौड़ पूर्व उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के गौरव और करोड़ों भारतीयों की आन-बान-शान का प्रतीक है। इसके सम्मान के लिए देश के अनेक सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। तिरंगे के तीनों रंग साहस, बलिदान, शांति और देश की अखंडता का संदेश देते हैं, जबकि अशोक चक्र धर्म, न्याय और निरंतर प्रगति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा नीलियम होटल से शुरू होकर सिनेमा रोड होते हुए राजपूत एंड सन्स पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरे मार्ग को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश बैसवार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बल्केश्वर सिंह,जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ अनिल प्रधान,पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य संजय तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष श्रीवास्तव,पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ला ‘बाबा’, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सरजू बैसवार,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल महामंत्री प्रथम श्रीवास्तव एवं कृष्णा चौरसिया,मंडल उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता,विकास बैसवार बंसी,लाल बाबू केशरी,संतोष सिंह,रितुराज मौर्य एवं विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष मंतोष तिवारी,मंडल मंत्री मनोज चौरसिया,पवन बैसवार,राकेश बैसवार,रतन गुप्ता,सरिता विश्वकर्मा, उर्मिला कनौजिया,वंदना त्रिपाठी, शिव प्रकाश बैसवार,सुरेंद्र सिंह परमार,राम नरेश यादव,कृष्णा सिंह, कुंदन सिंह,आकाश पांडेय,गजेंद्र प्रताप सिंह,ओम प्रकाश कनौजिया,रंभा देवी,शिवमंदि कनौजिया,जितेंद्र यादव एवं सुमित सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। व्यापार मंडल की ओर से गोपाल गुप्ता,गोपाल चौरसिया एवं पवन सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने यात्रा में भाग लिया। महिलाओं,बुजुर्गों और युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment