लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: जायसवाल समाज कल्याण सेवा संस्था की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुर्जर/बीजपुर


सोनभद्र/ बीजपुर।  जायसवाल समाज कल्याण सेवा संस्था की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक आज एस एस ग्रांड्योर होटल, प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल ने की।कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीतू गुप्ता ने किया, जबकि कुशल संचालन महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जायसवाल ने किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल भी मंच पर उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और संस्था को मजबूत करें। उन्होंने निर्देश दिया कि पदाधिकारी जिलेवार दौरा कर जिलाध्यक्षों से संपर्क करें और अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ने का काम करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने की जिलाध्यक्षों की समीक्षा


प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल ने सभी जिलाध्यक्षों की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे संस्था में नए लोगों को जोड़ें और संस्था की नीतियों व विचारधारा को समाज के निचले स्तर तक पहुंचाएं।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित


इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुभाषचंद्र जायसवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजेश जायसवाल, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीतू गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ध्रुव प्रसाद जायसवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल, प्रदेश सचिव श्री मुन्ना लाल जायसवाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जायसवाल, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव श्रीमती मोना जायसवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लखनऊ श्रीमती रीना गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रागिनी जायसवाल, श्रीमती सुमन जायसवाल, बरेली से श्रीमती मंजू जायसवाल, सिद्धार्थ नगर जिलाध्यक्ष श्री ब्रिजेश जायसवाल, महाराजगंज जिलाध्यक्ष श्री मुकेश जायसवाल, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल जायसवाल, रायबरेली जिलाध्यक्ष श्री कमल वालिया, उन्नाव जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, गुड्डू जायसवाल समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment