
बबीता कुमारी,अनपरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर अनपरा क्रिकेट एकेडमी (संबंध सोनभद्र जिला क्रिकेट एसोसिएशन, यूपीसीए) एवं क्रिकेट परफॉरमेंस पॉइंट के द्वारा अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एकेडमी के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ ही डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर में रजत पदक जीतने वाली डीएवी विद्युत पब्लिक स्कूल की बालक वर्ग फुटबॉल टीम, ओबरा में रजत पदक, रिहंद नगर में बालिका वर्ग कबड्डी में रजत पदक, तथा स्किपिंग में रजत एवं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद अर्पिता सिन्हा एवं उज्ज्वल राठौर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं आकाश गुप्ता व धैर्य द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर लव कुमार वर्मा ने छात्रों को अनुशासित जीवन जीने, समय का पालन करने तथा हमेशा अनुशासन में रह कर कार्य करने एवं आगे बढ़ने की सीख दी।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय द्वारा आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता इं. भरत यादव, सहायक अभियंता इं. शैलेष यादव, इं. प्रवीण कश्यप, इं. मृदुरंजन श्रीवास्तव, इं. मनीष गुप्ता, सहायक अभियंता मानवेन्द्र चतुर्वेदी, अंजली चतुर्वेदी, सहायक लेखाधिकारी ऋषि वर्मा, उमेश विन्द, नवीन सागर, सोनू पनिका, श्रीकांत वर्मा, डीएवी विद्युत स्कूल के शिक्षक ऋषभ श्रीवास्तव एवं बबिता उपस्थित रहे।
अंत में सभी अतिथियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











