लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र: फर्जी बैंक खोलकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी की 1.31 करोड़ की संपत्ति कुर्क

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/सोनभद्र

सोनभद्र। निजी बैंक के नाम पर भोले-भाले लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी पर पुलिस और प्रशासन का बड़ा चाबुक चला है। अनपरा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को आरोपी की 1 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। सिटी म्यूचुअल बैंक के नाम पर रचा था ठगी का जाल मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) हर्ष पांडेय ने बताया कि मूल रूप से मिर्जापुर निवासी और हाल निवासी रेणुकूट (सोनभद्र) भागीरथी मौर्या पुत्र रमापति मौर्या ने ‘सिटी म्यूचुअल बैंक’ के नाम से एक फर्जी बैंक खोला था। उसने क्षेत्र के सीधे-साधे लोगों को कम समय में दोगुना या अधिक लाभ देने का प्रलोभन देकर अपनी योजना में फंसाया और उनसे करोड़ों रुपये जमा करा लिए।


जब जमा राशि की परिपक्वता (मैच्योरिटी) की अवधि पूरी हुई, तो आरोपी ने खाताधारकों का पैसा लौटाने से साफ इनकार कर दिया और हीला-हवाली करने लगा। इसके बाद पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
ठगी के पैसों से बनाई गई संपत्तियों पर चला कुर्की का डंडा
पुलिस विवेचना के दौरान यह साफ हुआ कि आरोपी भागीरथी मौर्या ने ठगी और धोखाधड़ी की कमाई से कई स्थानों पर अचल संपत्तियां अर्जित की थीं। पुलिस द्वारा न्यायालय में साक्ष्य और तथ्य प्रस्तुत किए जाने के बाद कोर्ट ने कुर्की के आदेश जारी किए। आदेश के अनुपालन में अनपरा पुलिस ने मंगलवार को निम्नलिखित संपत्तियों को कुर्क किया।


मुर्धवा स्थित भूमि: आराजी संख्या 55 ग, क्षेत्रफल 0.0195 हेक्टेयर (अनुमानित कीमत ₹17,55,000)।
मुरधवा स्थित भवन: उक्त भूमि के समीप स्थित निर्मित भवन (अनुमानित कीमत ₹1,09,60,276)।
दुद्धी स्थित भूमि: आराजी संख्या 97 क, रकबा 0.273 हेक्टेयर (अनुमानित कीमत ₹4,10,000)।
कुर्क की गई कुल अचल संपत्ति का अनुमानित मूल्य ₹1,31,25,276 (एक करोड़ इकतीस लाख पच्चीस हजार दो सौ क्षेत्रह रुपये) है।


पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वित्तीय अपराधों और आम जनता से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी व आर्थिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment