लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र डीएम-एसपी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय /सोनभद्र


समाधान दिवस में जाते समय गुरमुरा के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की बचाई जान, किसी विलंब के अपने स्कॉर्ट वाहन से निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया


गुरमुरा (सोनभद्र)| शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने के लिए दुद्धी जा रहे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तत्काल मदद की। गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर दोनों अधिकारियों ने अपना काफिला रुकवाया, घायल का हालचाल जाना और बिना किसी विलंब के अपने स्कॉर्ट वाहन से निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर उपचार सुनिश्चित कराया।


साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मुख्य बिंद:

✅ डीएम व एसपी ने तत्काल रुकवाया काफिला।
✅ घायल को स्कॉर्ट वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
✅ उपचार में हर संभव सहायता देने के निर्देश।
✅ लोगों ने अधिकारियों की तत्परता व मानवीय सोच की सराहना की।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment