
रोशन शर्मा,अनपरा। पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव का जन्मदिन शुक्रवार को अनपरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम का आयोजन अमित यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने केक काटकर पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ,सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अमित यादव ने कहा कि सुनील सिंह यादव युवाओं एवं आमजन के बीच अपनी सक्रियता और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते हैं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शशि चंद्र राकेश यादव,जलालुद्दीन,अमित यादव,पिंकेश यादव,कल्पू यादव,अभिमन्यु यादव,सोनू यादव,शिवा यादव,राजेश सिंह,इंद्रजीत गुप्ता,कृष्ण यादव,पिंटू यादव,अंगद साहनी,नीरज यादव,आशीष यादव,दिनेश,मनोज गुप्ता,लवकुश यादव,पिंटू यादव,अंगद साहनी,नीरज यादव,विनेश गुज़र,सविंदर गुज़र,मनोज गुप्ता,लवकुश यादव मौजूद रहे।












