लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: पत्रकारिता दिवस पर रेणुकूट में होगा भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का 10वां प्रादेशिक सम्मेलन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय सोनभद्र

• प्रादेशिक सम्मेलन हिंडालको हॉस्पिटल के समीप स्थित कल्याण मंडपम में होगा आयोजित

रेणुकूट। आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नगर में भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा भव्य प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संगठन की ओर से यह सम्मेलन लगातार 10वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के पत्रकार भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों, मीडिया की बदलती भूमिका तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार के सीमावर्ती जिलों से भी पत्रकारों के पहुंचने की संभावना है।

यह प्रादेशिक सम्मेलन हिंडालको हॉस्पिटल के समीप स्थित कल्याण मंडपम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुर्धवा स्थित कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों और सदस्यों को सौंपी गईं। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान अखिलेश मिश्रा, नईम गाजीपुरी, लल्लन गुप्ता, अमिताभ मिश्रा, सर्वेश सिंह, तालिब अंसारी, अजय जौहरी, जी के मदान, किशन पांडेय तथा मुन्ना ओझा समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में पत्रकारिता के विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों में उत्साह देखा जा रहा है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment