लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ त्रिपदा पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन”

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

बड़ागांव(वाराणसी)। गांगकला क्षेत्र में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद का दूसरा दिन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। खेल के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुनील पटेल आकाश हॉस्पिटल कठिरांव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ आनंद सिंह , डॉ सुनील पटेल , डॉ सतीश पाण्डेय प्रवक्ता केमिस्ट्री, रमेश पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य वाराणसी, डॉ जय सिंह प्रवक्ता जीव विज्ञान रहे, उपस्थित सभी अतिथिगणों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की नन्ही मुन्नी छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत गाकर उपस्थित सभी अतिथिगणों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने उपस्थित समस्त अतिथिगणों का माल्यार्पण कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। वार्षिक खेलकूद के दूसरे दिन पर स्वामी विवेकानंद सदन एवं आर्यभट्ट सदन के बीच सीनियर गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई|

जिसमें 30 – 18 के अंतराल से आर्यभट्ट सदन ने अपने प्रतिद्वंदी स्वामी सदन के सीनियर गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में हराकर विजय दर्ज कराई , दूसरा कबड्डी प्रतियोगिता 43 -07 के अंतराल से कलाम सदन ने अपने प्रतिद्वंदी राधा सदन को सीनियर गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में हराकर विजय दर्ज की।खों खों प्रतियोगिता सीनियर बॉयज प्रतियोगिता में स्वामी सदन ने आर्यभट्ट सदन को 36- 28से परास्त किया दूसरे सीनियर बॉयज खों खों प्रतियोगिता में कलाम सदन ने अपने चिर प्रतिद्वंदी सदन राधा कृष्णन सदन को 26-17से पराजित किया। खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का संचालन विद्यालय की छात्रा आंचल वर्मा एवं एंजेल ने उत्कृष्ट अंदाज में किया। जिससे उपस्थित सभी अतिथिगण अत्यंत प्रसन्न दिखे।

विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह शैक्षणिक निदेशक राकेश कुमार चौबे एवं सह निदेशक सचेद्र मिश्रा , सुनील सिंह,सह निदेशिका प्रमिला वर्मा एवं उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्या सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे|

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment