लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दीपावली पर सुरक्षा का पाठ: सीआईएसएफ फायर विंग ने सेंट जोसेफ स्कूल में किया अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र)। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) रिहंद के फायर विंग की ओर से शुक्रवार को सेंट जोसेफ स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 600 छात्र-छात्राओं और 37 शिक्षकों को आग से बचाव एवं सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।

सीआईएसएफ फायर विंग के जवानों ने विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल, पटाखों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया । आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता एवं सूझबूझ से काम लेने के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम के दौरान अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कर विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते उठाए गए छोटे-छोटे सुरक्षा कदम बड़ी अग्नि दुर्घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील किया कि दीपावली पर पटाखों का सुरक्षित तरीके से उपयोग करें और आग से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दीपावली के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ विद्यार्थियों एवं समाज में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर सीआईएसएफ की ओर से संदेश दिया गया— “सावधानी ही सुरक्षा है, सुरक्षित रहें और सुरक्षित दीपावली मनाएं।”

विद्यालय प्रबंधन ने अग्नि सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सीआईएसएफ फायर विंग की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment