म्योरपुर /राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रासपहरी में आयोजित 10 दिवसीय जूट बैग निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट की सी एस आर पहल के तहत उड़ान सेवा ट्रस्ट के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे 35 महिलाओं को जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया यह प्रशिक्षण कृषि इंटरेस्टेड के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे और कर्मचारी संबंध प्रमुख राकेश कुमार की मार्गदर्शन में संचालित हुआ। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था समापन समारोह में एसएसबी अधिकारी सीरीज त्रिपाठी बम सुभाष ने प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया बेबी खान ने प्रशिक्षण के रूप में महिलाओं को जूट बैग बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। वहीं ग्रासिम इंडस्ट्रीज की ओर से चांदनी निर्मल और अर्चना तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उड़ान सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनू चौबे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इकाई प्रमुख मनीष गर्ग ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है उन्होंने बताया कि कंपनी सामाजिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेगी कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने इस उपयोगी बताया है और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों की आयोजन की उम्मीद जताई।










