लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: म्योरपुर में सर्प के काटने से 2 महिलाओं की मौत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर राजाराम

सोनभद्र में म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से दो महिलाओं की सर्पसश मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किरवानी गांव की रहने वाली नीमा देवी पत्नी स्वर्गीय जमुना प्रसाद 35 वर्ष अपने घर के पास स्थित खेत में घास काट रही थी कि अचानक किसी जहरीले जंतु ने काट दिया जहां लोगों को जानकारी होते ही तत्काल उसे सी एच सी म्योरपुर लाये जहां इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। वही नीमा देवी की पति की मृत्यु तीन माह पूर्व ही हो चुकी है जिसकी तीन लड़कियां हैं। अब वह तीनों बच्चियां अनाथ हो गई।

सर्प के काटने से इन महिलाओं की हुई मौत


वहीं सोमवार को ही कुंडली गांव की रहने वाली इंद्रावती देवी पत्नी बीरबल 60 वर्ष को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया जानकारी होते ही परिजनों द्वारा उसे म्योर पुर सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया जहां इस घटना से परिजनों मैं कोहराम मचा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संदर्भ में जानकारी लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment