लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: करमा क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से 2 श्रमिकों की मौत, छह घायल, दो गंभीर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

अर्पित दुबे/करमा

करमा(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के करकी-शाहगंज पर स्थित विन्ध्यवासिनी इंटर कालेज पांपी के समीप गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। ट्रैक्टर-ट्राली से श्रमिक पसही ट्रांसमिशन से झकाही सोलर प्लांट तक 132 केवी का काम करके वापस पसही आ रहे थे। इसी बीच विन्ध्यवासिनी इंटर कालेज पांपी के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर का चारो चक्का ऊपर हो गया, जिससे ट्राली में बैठै 35 वर्षीय शोनपाल पुत्र घुरई पाल, निवासी गांव ददऊ, थाना सेरामऊ दक्षिणी व 30 वर्षीय अभिषेक पुत्र शिवनारायण, निवासी गांव बरकतई, थाना शहर कोतवाली जिला शाहजहांपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय अंकित, 28 वर्षीय प्रदीप को गंभीर चोटें आयीं हैं जबकि अन्य चार लोगों भी को हल्की चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की गति काफी तेज थी। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मौके पर रात में ही चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। इसी बीच स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment