लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: ऑपरेशन सिंदूर की जीत पर रेणुकूट में निकला तिरंगा यात्रा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय जवानों द्वारा पाकिस्तान को धूल चटा कर भारत का गौरव बढ़ाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी और जनसमुदाय के सहयोग से रेणुकूट में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मुर्धवा स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुरू कर पिपरी तक भ्रमण किया। इस मौके पर यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, भारतीय सेना जिंदाबाद इत्यादि नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश एससी एसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार रहे। इस अवसर पर जीत सिंह खरवार ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस महान वीरता, शौर्य और देशप्रेम का परिचय दिया है, वह ऐतिहासिक है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाकर और आतंकवादियों को नेस्तनाबूद कर के देश की गरिमा और सम्मान को बढ़ाया है भाजपा के राज वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने दिखा दिया कि यदि अब पाकिस्तान जरा सी भी आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो उसे उसका मुंह तोड़ जवाब मिलेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष छवि शाह, राकेश पाण्डेय, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह, राज वर्मा, आशुतोष पाण्डेय,प्रदीप सिंह रानू, आशीष मिश्रा, रामभगत यादव, रिंकू सिंह, बिंदु गिरी, मनोज त्रिपाठी बाबा, विजेंद्र सिंह, अशोक सोनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment