विक्की यादव रेणुकूट
सोनभद्र। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है आक्रोश से भरा हुआ है संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प साहस और बदलते भारत की तस्वीर है।उक्त बातें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 122वें एपिसोड में कहा। जिसे पूरे देश के साथ-साथ रेणुकूट नगर के मुर्धवां वार्ड में भी बूथ संख्या 312 पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा सुना गया। पीए मोदी ने आगे कहा कि हमारे जवानों ने आतंक के अड्डे को तबाह कर दिया। यह उनका अदम्य साहस था और इसमें शामिल थी भारत में बने हथियारों उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत। उसमें आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी था। इसके अलावा महाराष्ट्र के काटेझरी गांव में हुए परिवर्तन, देश में शेरों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, खेतों में ड्रोन से दवाओं से छिड़काव एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इत्यादि विषयों पर मन की बात कही।इस मौके पर भाजपा नेता राज वर्मा, प्रेम रावत, संध्या पांडेय, सुशील जौहरी, वीर बहादुर सिंह, अंबुज पांडेय, अखिलेश दुबे, रितिक पांडे, विशाल रघुवंशी व अन्य आमजन उपस्थित रहे।










