लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा में रामलीला मंच का शुभारंभ, 1977 से चली आ रही परंपरा आज भी कायम

---Advertisement---

_अनपरा में रामलीला मंच का शुभारंभ, 1977 से चली आ रही परंपरा आज भी कायम

_आजाद नगर पश्चिमी परासी में श्रीराम चरित्र मानस कला परिषद समिति की पहल, हास्य-विनोद से भरपूर रामलीला का नगरवासियों को रहता है बेसब्री से इंतजार

अनपरा, सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर-03 स्थित आजाद नगर, पश्चिमी परासी के बैसवार धर्मशाला परिसर में श्रीराम चरित्र मानस कला परिषद समिति की ओर से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। गांव की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को संजोए यह रामलीला वर्ष 1977 से लगातार आयोजित की जा रही है। दुर्गा पूजा के समापन के कुछ दिनों बाद शुरू होकर दीपावली तक चलने वाले इस आयोजन का क्षेत्रवासियों को हर वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है।

हास्य-विनोद से दर्शकों का होता है भरपूर मनोरंजन

इस रामलीला की खास पहचान धार्मिक प्रसंगों के मंचन के साथ हास्य-विनोद से भरपूर प्रस्तुतियां भी हैं। कलाकारों के अभिनय और मनोरंजक संवादों के कारण दर्शक हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। गांव के ही लोगों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित होने वाला यह मंचन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और स्थानीय लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा ने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य

रामलीला आयोजन समिति में अध्यक्ष भगवान दास बैसवार, संरक्षक कांत राम बैसवार, सचिव राम जियावन बैसवार तथा कोषाध्यक्ष सखा राम बैसवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राम नरेश बैसवार सभासद, दासाराम बैसवार, रामनारायण बैसवार, बंसी बैसवार, पवन बैसवार, राम प्रकाश बैसवार, डॉ. मनोज, सुशील बैसवार, संतोष बैस, राजकुमार, श्यामलाल बैसवार, संतोष बैसवार,जगन्नाथ बैसवार, सत्यदेव, श्याम नारायण, रोहित, ललिता यादव, अशोक कुमार गुप्ता, जगन्नाथ बैसवार, ओम प्रकाश बैसवार, रामजतन गुप्ता, लाल बहादुर गुप्ता सहित अन्य लोग आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आयोजित यह रामलीला आज भी अपनी पुरानी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रही है !

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment