राजाराम/म्योरपुर
सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किरवानी में सर्पदश से एक बालिका की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार बिंदु उम्र 16 वर्ष पुत्री राम अवतार निवासी ग्राम किरवानी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र को सर्प ने हाथ की उंगली में रविवार को शाम करीब 7:30 बजे काट लिया इसके बाद परिजनों द्वारा मृतक अवस्था में ही। सी एच सी म्योरपुर पर लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंच कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जहां परिवार वालों की रो-रो कर बुरा हाल है।










