लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर भाजपा की हुई बैठक

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विशाल गुप्ता/बीजपुर

• हर सेक्टर में बृहद वृक्षारोपण का आह्वान

बीजपुर (सोनभद्र)। भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर 23 जून से 6 जुलाई तक भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे । इसी के तहत शुक्रवार को बीजपुर व डोडहर शक्तिकेंद्रों में एक बैठक आयोजित की गई । भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई जिसमें बताया गया की 29 जून को पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा इस दिन भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभी सेक्टर एवं बूथों पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे साथ ही डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसी दिन बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना जाएगा ।
बैठक में अरविंद सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, विशाल गुप्ता,श्री राम यादव,रामदयाल वैश्य, देवधारी गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment