लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

MP News: सिंगरौली में बनेगा 52 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क: डाॅ.मोहन यादव

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सिंगरौली ब्यूरो कार्यालय

सिंगरौली। सरई में आयोजित ‘सशक्त नारी एवं आदिवासी गौरव सम्मेलन’ में मध्य प्रदेश मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की सिंगरौली हमारे लिए मध्य प्रदेश के आखिरी में और हमारे दिल के सबसे करीब है। इतना ही नही उन्होंने यह भी कहा आज मैं सबके बिच बात कह रहा हूँ की बहुत ही जल्द हमारे सिंगरौली को मेडिकल कॉलेज मिलने वाली है। हमने पूरी प्रोसेस कर ली है। यहाँ अगले साल से डॉक्टर बनना चालू करेंगे।

सीएम ने किया फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा

सीएम ने यह भी कहा की देश में सबसे मोटी परत कोयले की कहीं होती है तो भगवान ने हमें आशिर्वाद दिया वो सिंगरौली में होती है। वहीं मंच पर बैठे देवसर विधानसभा के विधायक राजेंद्र मेश्राम की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की ऐसे में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने कहा की रोड में एक्सीडेंट हो रहे हैं। जिस पर तत्परता दिखाते हुए सीएम ने कहा ”विधायक जी चिंता मत करो” ये सड़कों के ऊपर छोटी सड़क पड़ रही है, तो फोरलेन बनाना है। तो हमारी सरकार फोरलेन बनाने की घोषणा करती हैं। ये बरगवां-परसौना में 52 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जायेगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment