म्योरपुर /राजाराम
सोनभद्र। स्थानिय म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत परनी गांव में शनिवार को म्योरपुर के ब्लॉक प्रमुख मानसिक गोंड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर बन उत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष में पौधरोपण किया।
ब्लाक प्रमुख ने बताया पौधारोपण की विशेषता
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना और कार्यक्रम को बेहतर बनाना है यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन को भी सकारात्मक रूप में प्रभावित करेगा वृक्षारोपण के क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम होगा तथा मिट्टी के कटाव को रोकेगा और वन जिओ के लिए आवास भी उपलब्ध होगा। वही ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एवं वन विभाग के अधिकारी व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।












