लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: गुरु पूर्णिमा पर त्रिपदा पब्लिक स्कूल में श्रद्धा, संस्कार और प्रेरणा का संगम

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

त्रिपदा पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 10 जुलाई 2025 को पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह अवसर विद्यालय परिवार के लिए ज्ञान, प्रेरणा और गुरु-शिष्य परंपरा को नमन करने का सुअवसर बना।  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह उप प्रबंधक प्रेमचंद पटेल एवं उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्या वरिष्ठ शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान रूपी ज्योति के प्रकाश को आमंत्रित किया गया।

इस पावन अवसर पर छात्रों द्वारा गुरु की महिमा पर आधारित कविता पाठ, भाषण, नृत्य एवं लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया।
जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। छात्र-छात्राओं ने गुरु को साक्षात परमात्मा मानते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “गुरु न केवल शिक्षा देते हैं, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन करते हैं। एक सच्चा गुरु अपने शिष्य के जीवन को आकार देता है।”


समापन पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर गुरु वंदना का सामूहिक गायन किया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन त्रिपदा पब्लिक स्कूल के लिए न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था, बल्कि यह एक सांस्कारिक अनुभूति थी, जिसने सभी को शिक्षा, अनुशासन और श्रद्धा के मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment