लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो क्विंटल लहन नष्ट, 2 पर मुकदमा दर्ज

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय


मलिन बस्ती में चल रहा था अवैध शराब बनाने का गोरखधंधा

रेणुकूट। जनपद सोनभद्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पद्मिनी होटल के पीछे स्थित मलिन बस्ती में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त दो क्विंटल लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के दिशा-निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में अवैध शराब बनाने का काम लंबे समय से चोरी-छिपे किया जा रहा है।
छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का एक्सन

पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी की दिशा में भी सक्रिय है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और निर्माण जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध शराब के विरुद्ध अभियान को और सघन किया जाएगा, ताकि ऐसे अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। पिपरी पुलिस ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की मादक पदार्थों से जुड़ी अवैध गतिविधि संचालित होती दिखाई दे, तो बिना किसी हिचक के पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment