लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: म्योरपुर क्षेत्र से कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजाराम म्योरपुर

सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र से कावरियों की टोली बाबा बैजनाथ धाम के लिए रविवार को स्थानीय म्योरपुर से 301 व जामपानी से 55 कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। वही देखा जाए म्योरपुर क्षेत्र के कांवरियों को डीह बाबा, लिलासी मोड़ स्थित हनुमान मंदिर, म्योरपुर ब्लॉक के बगल में महादेव सोनेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना किए। जहां कांवरिया सुल्तानगंज से उत्तर वाहिनी गंगा का जल लेकर 112 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। तब फिर बाबा बैजनाथ को जल अर्पित करेंगे फिर वापसी में बासुकीनाथ में जल चढ़ाएंगे। वही यात्रा कांवरिया दल के साथ एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिह खरवार, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मोहनलाल खरवार, दीपक अग्रहरि, आशीष अग्रहरी, अजय केशरी, अशोक केशरी, विकास अग्रहरि, और महिलाएं, पुरुष बच्चे, बच्चियां आदि लोग यात्रा में शामिल रहे। वहीं श्यामू, विशाल, राकेश सोनी, गौरी गुप्ता, और गोलू अग्रहरि ने बताया कि वे प्रतिवर्ष परिवार व सैकड़ो शिव भक्तों के साथ यह यात्रा करते हैं। वहीं क्षेत्र के कांवरियों को आशीर्वाद देते हुए रवाना किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment