सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
- रेणुकूट के प्रवीण कुमार कोच की भूमिका निभा जीत के लिए खिलाड़ियों को लगातार दे रहे टिप्स
रेणुकूट। जब बात मंडलीय हो या प्रादेशिक स्तर पर खेल में जितने की तो हर खिलाड़ी अपनी टीम को जीताने के लिए अपना पसीना तक बहा देता है और जब जीत दर्ज होती है तो यह खुशियां चार चांद में बदल जाती है। जी हां ऐसा ही एक मंजर वाराणसी में देखने को मिला जहां 69वीं माध्यमिक स्कूली मंडलीय हैंडबाल प्रतियोगिता 22 अगस्त को परमानंदपुर के विकास इंटर कालेज में खेली गयी जहां मंडलीय टीम का हिस्सा बनने के लिए चार जिलों के 270 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखायेंगे इसमें वाराणसी के आठ राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपना अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

रेणुकूट के कोच प्रवीण कुमार खिलाड़ियों को करा रहे अभ्यास और बताई बाते
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के सोनभद्र के रेणुकूट निवासी कोच प्रवीण कुमार अपने खिलाड़ियों संघ काफी मेहनत कर गोलपोस्ट पर अटैक करने का अभ्यास करा कर पसीना बहा रहे हैं ताकि आज का यह पसीना कल हमें व हमारे जिले को खुशियां दे यही नहीं प्रवीण कुमार ने और भी बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 14,17 व 19 आयु वर्ग में बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे नॉक आउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में आठ से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे चयनित टीम आगरा में खेली जाने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।











