लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

भारत में हाइब्रिड बंदरगाह सुरक्षा मॉडल तैयार करेगा सीआईएसएफ

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

नई दिल्ली ब्यूरो कार्यालय


पायलट आधार पर निजी सुरक्षा कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भारत के हाइब्रिड बंदरगाह क्षेत्रों के लिए एक व्यापक सुरक्षा मॉडल तैयार करने की दिशा में पहल की है। इस पहल के तहत निजी सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिससे हाइब्रिड बंदरगाह और समुद्री व्यापार से जुड़े प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। सीआईएसएफ ने शिपिंग मंत्रालय और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से बंदरगाह-सुरक्षा पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस पाठ्यक्रम में निजी सुरक्षा कर्मियों को जहाज संचालन, कार्गो की सुरक्षा, यात्रियों की जांच और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण में अंतरराष्ट्रीय मानकों और आईएसपीएस कोड का विशेष ध्यान रखा गया है।

आईएं जानते हैं भारत में कितने बंदरगाह है

भारत में लगभग 200 छोटे-बड़े बंदरगाह हैं, जिनसे हर वर्ष करोड़ों टन माल का आयात-निर्यात होता है। इन बंदरगाहों की सुरक्षा को लेकर कई बार चुनौतियां सामने आती रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सीआईएसएफ ने यह पहल की है।
सीआईएसएफ महानिदेशक ने कहा कि समुद्री सुरक्षा वैश्विक व्यापार से जुड़ी अहम कड़ी है और भारत के लिए भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि निजी क्षेत्र के सुरक्षा कर्मियों को भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा सकेगा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment