संजय चेतन /चोपन
सोनभद्र। चोपन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही हैं काफी परेशानी बता दें कि चोपन रांची एक्सप्रेस को पांच नंबर प्लेट फार्म के अंतिम छोर (स्टेशन से बाहरी हिस्से) पर खड़ा किए जाने से बुजुर्ग आम यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पहुंचते पहुंचते ट्रेन छूट जाती हैं। पांच नंबर प्लेट फार्म पर आने जाने की सीढ़ी न बनने से दो-दो फ्लाईओवर पर चढ़ना उतरना पड़ता है। लोगों ने स्टेशन प्रबंधक एवं डीआरएम धनबाद से मांग किया कि गाड़ी को छुटने ने से आधा घंटा पहले प्लेटफार्म पर लगा दिया जाए। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में दिक्कत न हो।











