लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

जवानों में आपसी सहयोग की भावना तनाव प्रबंधन का मूल मंत्र है: डा० मनोज तिवारी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा वाराणसी

वाराणसी। विश्व आत्महत्या निवारण सप्ताह 2025 के अवसर पर 11वीं बटालियन एनडीआरएफ, वाराणसी के जवानों के तनाव प्रबंधन हेतु कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय निशुल्क तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ मनोज कुमार तिवारी ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि आज मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याएं आ रही हैं जिसे मोबाइल के प्रयोग को कम करके नियंत्रित किया जा सकता है अपने उत्तरदायित्व के साथ-साथ अपने शौक को भी पर्याप्त समय प्रदान करने से भी तनाव में कमी आती है। डा० तिवारी ने आत्महत्या के विचार रखने वाले व्यक्तियों के मानसिक एवं व्यवहारिक लक्षणों पर व्यापक रूप से प्रकाश डालते हुए आत्महत्या निवारण के उपाय पर चर्चा किया तथा कार्यशाला के अंत में रिलैक्सेशन एक्सरसाइज का प्रदर्शन किया गया।

स्वामी विवेकानंद स्मारक राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक मनीष पांडेय ने जवानों को जीवन में योग के महत्व को समझाया तथा तनाव प्रबंधन हेतु योग अभ्यास कराया।

एनडीआरएफ 11वीं बटालियन वाराणसी के डिप्टी कमांडेंट राम मनोहर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिनाइयां सभी के जीवन में आती है धैर्य पूर्वक उसका सामना करने से कठिन समय बीत जाता है व सुखद समय वापस आ जाता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन व संचालन में का मुख्य रूप सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह व नीरज तथा गौरव पांडेय एवं उज्जवल पाठक का योगदान रहा। डिप्टी कमांडेंट रवि सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

जवानों में आपसी सहयोग की भावना तनाव प्रबंधन का मूल मंत्र है: डा० मनोज तिवारी

विश्व आत्महत्या निवारण सप्ताह 2025 के अवसर पर 11वीं बटालियन एनडीआरएफ, वाराणसी के जवानों के तनाव प्रबंधन हेतु कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय निशुल्क तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ मनोज कुमार तिवारी ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि आज मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याएं आ रही हैं जिसे मोबाइल के प्रयोग को कम करके नियंत्रित किया जा सकता है अपने उत्तरदायित्व के साथ-साथ अपने शौक को भी पर्याप्त समय प्रदान करने से भी तनाव में कमी आती है। डा० तिवारी ने आत्महत्या के विचार रखने वाले व्यक्तियों के मानसिक एवं व्यवहारिक लक्षणों पर व्यापक रूप से प्रकाश डालते हुए आत्महत्या निवारण के उपाय पर चर्चा किया तथा कार्यशाला के अंत में रिलैक्सेशन एक्सरसाइज का प्रदर्शन किया गया।

स्वामी विवेकानंद स्मारक राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक मनीष पांडेय ने जवानों को जीवन में योग के महत्व को समझाया तथा तनाव प्रबंधन हेतु योग अभ्यास कराया।

एनडीआरएफ 11वीं बटालियन वाराणसी के डिप्टी कमांडेंट राम मनोहर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिनाइयां सभी के जीवन में आती है धैर्य पूर्वक उसका सामना करने से कठिन समय बीत जाता है व सुखद समय वापस आ जाता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन व संचालन में का मुख्य रूप सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह व नीरज तथा गौरव पांडेय एवं उज्जवल पाठक का योगदान रहा। डिप्टी कमांडेंट रवि सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment