चिरंजीवी दुबे/सोनभद्र

सोनभद्र। यूपी के जनपद सोनभद्र में पुलिस द्वारा ट्रकों पर पत्थर मारने का मामला सामने आया है बंता दे कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में खनिज विभाग की चेकिंग के दौरान एक गंभीर घटना को अंजाम दिया जो की पुरे जनपद में चर्चा का विषय बन गया। खनिज लदी ट्रकों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को हौसला बुलंद खनन माफियाओं के सह पर ट्रक चालकों ने पुलिस को कुचलने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने ट्रकों को रोकने के लिए पत्थर फेंके, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहां है देखा जाए तो इस मामले ने जिले के पुलिस और खनिज विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

आखिर क्या है मामला, क्यों हुई ऐसी वारदात
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा खनन बैरियर पर हुई। खनिज विभाग के सर्वेयर योगेश शुक्ला और उनके साथ मौजूद पुलिस टीम बिना परमिट के खनिज से लदे ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुछ हौसला बुलंद ट्रक चालकों ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश की और अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। सर्वेयर योगेश शुक्ला ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार से आ रहे थे, जिसके कारण टीम को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। ट्रकों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने पत्थर फेंके।

सोनभद्र पुलिस ने क्या की कार्यवाही
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सिटी सर्किल ऑफिसर रणधीर मिश्रा ने पुष्टि की कि सर्वेयर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने पत्थरबाजी को अनुचित माना और इसकी जांच भी शुरू कर दी है। साथ ही, अवैध खनन और हमले के प्रयास के आरोप में ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।










