म्योरपुर राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर स्थित निर्माणधीन हवाई पट्टी का स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल ने निरीक्षण किया उन्होंने दुध्दी एसडीएम निखिल यादव एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्थानीय सिविल डायरेक्टर मयंक राजपूत से विस्तृत जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि न्यायालय में लंबित मामला सुलझ गया है। जिससे अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की सभी मंडलों में एयरपोर्ट का निर्माण करना चाहती है मिर्जापुर मंडल का यह हवाई अड्डा जल्द ही शुरू करने के प्रयास चल रहा हैं वहीं राज्य मंत्री ने अधिकारियों से चर्चा की और सुझाव दिया कि हवाई अड्डे को प्राइवेट कंपनी की मदद से संचालित किया जाए उन्होंने कहा कि रोजाना 100 यात्रियों की संख्या अभी उड़ान सेवाओं को शुरू करेंने के लिए पर्याप्त होगी।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में उद्योगों की अधिक संख्या के कारण यात्रियों की कमी नहीं होगी। वही निरीक्षण के दौरान म्योरपुर के ब्लॉक प्रमुख मानसिक गोड़, श्रवण सिंह गोड़, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोड़, आशीष सिंह, गणेश जायसवाल, अनिल सिंह, सुजीत सिंह, दीपक शाह एवं अमरकेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










