म्योरपुर राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक प्रत्याशी दूध्धी श्रवण कुमार गोड़ द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया जहां सैकड़ो मरिज उपस्थित रहें। और शिविर का लाभ उठाया शिविर में जिले के आए तमाम स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और आवश्यक दवाई दी। शिविर में मिल रही मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं के बारे में श्रवण गोड़ ने चिकित्सक डॉक्टर पीएन सिंह से जानकारी ली। इस दौरान सरकार द्वारा मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं की भी जानकारी ली और सरकार द्वारा संचालित तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया गया एसीएमओ डॉक्टर प्रेमनाथ, डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव, डॉक्टर संजीव बिन्द, डॉक्टर अंकित राज सिंह, डॉ निधि सिंह, डॉक्टर मयंक आदर्श, क्रय क्विक्रम समिति के अध्यक्ष रामेश्वर राय, अजय चौहान, वीरेंद्र कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी सहित मरिज व ग्रामीण लोग उपस्थित है।











