लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश के संयोजक मनोनीत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

दिल्ली ब्यूरो कार्यालय

नई दल्ली। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष शेखर चंद जैन एवं उत्तराखण्ड के संयोजक राजकुमार चौधरी (एडवोकेट) के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की हैं। राष्ट्रीय सचिव प्रवक्ता नरेश सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने वरिष्ठ पत्रकार शेखर चंद जैन को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री जैन पत्रकारिता क्षेत्र में कई दशकों से सक्रिय हैं और राजस्थान के विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे समाजसेवी गतिविधियों में भी विशेष योगदान देते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से राजस्थान प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलने की आशा व्यक्त की गई है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शेखर चंद जैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता से वार्ता कर राजस्थान प्रदेश महासचिव के लिए राजेश मेहता को मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय विस्तार के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने राजकुमार चौधरी (एडवोकेट) को उत्तराखंड प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया है। राजकुमार चौधरी पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। उनकी नियुक्ति से उत्तराखंड में संगठनात्मक गतिविधियों के और अधिक सुदृढ़ होने की संभावना है।

संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी

राष्ट्रीय विस्तार के मनोनयन में शेखर चंद जैन, राजकुमार चौधरी (एडवोकेट, राजस्थान प्रदेश महासचिव के लिए राजेश मेहता को राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता नरेश सक्सेना, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विकास दत्त मिश्रा के साथ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाँगड़ा, मध्यप्रदेश संयोजक मनीष चौबे, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक राकेश तिवारी, महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक अमित कुमार, तेलांगना व आन्ध्र प्रदेश संयोजक एफ एम सलीम, डा० नरेश पाल सिंह, प्रभारी उत्तराखण्ड, हरियाणा प्रदेश, गोविंद रवि शंकर गोवा प्रदेश प्रभारी, बिहार व पश्चिम बंगाल प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी, महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी प्रदीप पांडेय, सह प्रभारी हरियाणा इन्द्र कुमार पांचाल आदि ने बधाई एवं शुभकामनाऍं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की एवं विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने-अपने प्रदेशों में ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment