लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: नमामी गंगे द्वारा पाइप लाईन बिछाने के दौरान खोदे गए गढ्ढे को ग्रामीणों ने भरा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विशाल गुप्ता/सोनभद्र

• सिरसोती गांव में मेन रोड से राजबली गौड़ के घर तक गड्ढा होने से चलना दुश्वार

बीजपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती में कार्य कर रही कार्यदाई संस्था नमामि गंगे द्वारा ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराए जाने के लिए पाईप लाइन बिछाकर जगह -जगह गढ्ढा छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पर रहा है। ग्रामीण राजबली गोंड, शंखलाल गोंड, जयसिंह गोंड, रामसिंह गोंड, राजलाल गोंड, श्याम नाथ पनिका, अशोक पनिका, सुनिल भारती, जिन्दलाल गौड़ ने इस समस्या के लिए कई बार संबंधितों को शिकायत कर समाधान करवाए जाने के लिए कहा गया लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिससे हम लोगो को आवागमन के लिए काफ़ी परेशानी हो रही थी जिस वजह से हम लोग सिरसोती मेन रोड से राजबली गौड़ के घर तक खोदे गए गढ्ढे को ग्रामीणों ने स्वयं परिश्रम कर गढ्ढे में मिट्टी भरकर रास्ते को सुगम बनाया। इस बाबत नमामी गंगे के परियोजना प्रबंधक प्रहलाद कुमार ने बताया की शीघ्र गड्डे की भराई कर ढलाई की जाएगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment