लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: घर में घुसा अजगर, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पाया गया सफलता

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजाराम/ म्योरपुर

सोनभद्र म्योररपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही में सोमवार की देर रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब मुर्धवा बीजपुर मार्ग किनारे स्थित एक बस्ती में 8 फीट लंबा अजगर अचानक एक घर में घुस गया बताया जा रहा है कि अजगर बकरी का शिकार करने के लिए घर में भीतर आज पहुंचा जैसे ही घर वालों ने इस विशालकाय सांप को देखा उसके होश उड़ गए और पूरे घर में चीख पुकार मच गई घर के मालिक जयकुमार ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों ने मिलकर सांप को बाहर निकालने की काफी कोशिश की लेकिन उसकी लंबाई और फुर्ती के कारण से सफल नहीं हो सके घबराया परिवार ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही म्योरपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया इसके बाद पुलिस ने पिपरी निवासी स्नेक एक्सपोर्ट नीतीश से संपर्क किया रात करीब 10:00 बजे नीतीश मौके पर पहुंचे और सावधानी पूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लगभग आधे घंटे की मशक्कत से बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पड़ा और बोरे में डालकर रन टोला के जंगल में छोड़ दिया रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए थे लोग अजगर का आकार देखकर हैरान थे और लगातार मोबाइल से वीडियो बना रहे थे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का विशालकाय सांप उन्होंने पहली बार देखा है ।

जानकारी के अनुसार पहाड़ चित्ती प्रजाति का अजगर विषैला नहीं होता लेकिन यह अत्यंत फुर्तीला और आक्रामक स्वभाव का है यह बकरी मुर्गी और यहां तक की छोटे बच्चों को भी अपना शिकार बना लेता है सांप के घर में घुसने की घटना से इलाके में दशरथ का माहौल बना हुआ है हालांकि समय रहते रेस्क्यू टीम के पहुंच जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई ग्रामीणों ने नीतीश और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्यवाही से गांव में स्वाभावित हादसे को टाल दिया गया तथा की जीव जान भी बच गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment