सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
सोनभद्र। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल सोनभद्र ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र मे मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, योगी आदित्य नाथ जी का भ्रमण कार्यक्रम 15 नवम्बर को निर्धारित है। मा0 मुख्यमंत्री जी 15 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे हेलीपैड स्थल रेल कर्मचारी इण्टरमीडिएट कॉलेज चोपन में आगमन होगा, मा0 मुख्यमंत्री जी पूर्वान्ह 11.10 बजे कार द्वारा रेलवे खेल मैदान चोपन पहुंचेंगें और पूर्वान्ह 11.10 बजे से भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयन्ती जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव में प्रतिभाग करेंगें एवं जनपद की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगें।










