लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: खनन क्षेत्र डाला ओबरा में मजदूरों के जीवन को मिले सुरक्षा: भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

ओबरा(सोनभद्र)। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर यादव छात्र नेता जनसेवक ने यूपी सरकार के मंत्री रविन्द्र जयसवाल को खनन क्षेत्र कि समस्या को अवगत कराते हुए ज्ञापन पत्र सौंपा।ज्ञापन पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि निरन्तर खनन क्षेत्रो में मजदूरों कि दुर्घटना ग्रस्त मौते हो रही है 15 नवम्बर को बड़ा खनन हादसा हो गया। कम उम्र व अप्रशिक्षित मजदूरों द्वारा कार्य कराने से मजदूर अत्यधिक व अनियंत्रित खदानों में कार्य करते हुए अपने जीवन को जीविकोपार्जन हेतु कि आहुति दे दे रहे है।खनन क्षेत्रो में खदानों कि जांच कि जाय तो खनन मानकों में कोई भी सही नही मिलेगी। खनन कार्य करने के तरीके पर कड़ी निगरानी कि आवश्कता है। अनियंत्रित ब्लास्टिंग अनियंत्रित खनन दोनों पर रोक लगे।

1. खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर प्रशिक्षित हो उनके पास खनन में कार्य करने का प्रमाण पत्र व दो साल का अनुभव हो।

2. खनन मजदूरों की बेवसाइड अपडेट हो प्रशिक्षित मजदूरों कि सूची व किस खदानों में कार्यरत है अपडेट हो।

3. खनन क्षेत्रो में अनियंत्रित ब्लास्टिंग पर अंकुश लगे क्योकि इससे आस पास के रहवासियों के मकानों में दरारें आ गई है।

4. खनन क्षेत्रो में समय समय पर आकस्मिक जांच कि जाय जांच दल कि निगरानी मण्डलायुक्त के द्वारा हो।

खनन क्षेत्रो में मजदूरों को कार्यो के जानकारी हेतु समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाए खनन संचालको को सख्त निर्देश जारी हो कि वो अपने यहाँ खनन प्रशिक्षित मजदूर रखे।समय समय पर जांच कि जाए। ज्ञापन पत्र सौपते संगठन के यूथ अध्यक्ष आकाश जयसवाल जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम अमर नाथ यादव छोटू चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment