राजाराम म्योरपुर
सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की जिला इकाई द्वारा एक विशाल जुलूस का आयोजन किया किया गया जुलूस दोपहर करीब 3:00 बजे आश्रम मोड़ से शुरू होकर शाम 6:00 बजे म्योरपुर कस्बा होते हुए कुंडाडीह में समाप्त हुई रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लीये। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी (काशीराम) भाईचारा कमेटी के जिला अध्यक्ष विवेक वर्मा ने की रैली को सफल बढ़ाने के लिए भीम आर्मी दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अंकित कुमार भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कई कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग मिला इसमें मानबसा के नीरज कुमार आश्रम मोड़ के राजू भारती, भीम भारती, विक्की कुमार, दीपक कुमार शामिल रहे म्योरपुर में फैजाद सिद्दीकी, सागर गोड़ और देवराज ने भी योगदान दिया जबकि परनी से विनय और कत्तिकरन यादव भी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त भीम आर्मी और अजाद समाज पार्टी की सोनभद्र जिला इकाई के संस्थापक सदस्य विजय राव तथा आजाद समाज पार्टी के ओबरा विधानसभा अध्यक्ष संतोष राव का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा जहां पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमें स्थानीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ आयोजनों ने प्रशासन और सभी सहयोगी सदस्यों प्रति आभार व्यक्त किया भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की इस संयुक्त रैली का उद्देश्य संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता और भाईचारे की भावनाओं को जान-कर तक पहुंचाना था।












