लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: क्षेत्राधिकारी पिपरी ने छात्रों को दिया डिजिटल सुरक्षा व महिला सुरक्षा का मंत्र

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

स्कूल परिसर में पुलिस की विशेष कक्षा: साइबर सुरक्षा से लेकर सड़क सुरक्षा तक का दिया ज्ञान

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन पर जनपद में चलाये जा रहे साइबर जागरूकता, मिशन शक्ति तथा सड़क सुरक्षा के अंतर्गत चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के क्रम में 29 नवम्बर को क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार द्वारा समन्वय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुर्धवा रेणुकूट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए
जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं व्यक्तिगत डाटा की गोपनीयता के बारे में बच्चों को सरल भाषा में जानकारी दी गई। श्री अमित कुमार ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया। और आगे कहां कि साइबर अपराधी खुद को किसी सरकारी एजेंसी पुलिस, अदालत का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर डराकर पैसे वसूलते हैं।

जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को समझाया गया कि सरकारी एजेंसियाँ कभी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करतीं, न ही किसी तरह का भुगतान ऑनलाइन मांगती हैं।

संदिग्ध लिंक, OTP फ्रॉड, फिशिंग कॉल/मैसेज से बचने के उपाय बताए गए बालिकाओं की सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन (1090/112/181), शक्ति मोबाइल तथा थाने पर उपलब्ध महिला हेल्पडेस्क की भूमिका के बारे में बताया।

आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें एवं जागरूक मानसिकता विकसित करने पर भी जोर दिया। सड़क पार करते समय सावधानी, हेलमेट,सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग एवं स्टंट ड्राइविंग के दुष्परिणामों के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। विद्यालय आने-जाने के दौरान सुरक्षित मार्ग चयन एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी पिपरी ने छात्रों से समाज में जागरूकता फैलाने, परिवार के सदस्यों को भी साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में समाजसेवी और मंडलमहामंत्री भाजपा आशीष मिश्रा जी ,विद्यालय के संरक्षक और अंबिका मोटर्स के ऑनर श्री राकेश त्रिपाठी जी,विद्यालय के शिक्षकगण, मिशन शक्ति टीम तथा जनपद पुलिस के अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा जनपद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment