लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: अघोरेश्वर भगवान राम जी का महानिर्वाण दिवस श्रद्धा व सेवा भाव से मनाया गया

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। नगर के खाड़पाथर में स्थित क्रियाकुटी आश्रम परिसर में शनिवार को अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा, रायगढ़, छत्तीसगढ़ के अधिष्ठाता परम पूज्य औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में परमपूज्य महाप्रभु अघोरेश्वर भगवान राम जी का महानिर्वाण दिवस हर्ष व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु चरण पादुका पूजन से हुई। उसके बाद सामूहिक आरती, सफल योनि पाठ, गुरुगीता पाठ तथा महिला मण्डल की टीम द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति एवं आध्यात्मिक माहौल में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर दर्शन व पूजन का लाभ लिया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत सेवा कार्यों की श्रंखला के तहत गरीब एवं जरूरतमंद आदिवासी भाइयों-बहनों को प्रसाद स्वरूप भरपेट भोजन कराया गया। इसके साथ ही लगभग 100 लोगों को कम्बल व दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई।

इसमें आदिवासी माताओं को कम्बल, साड़ी, तेल, साबुन, पेस्ट तथा पुरुषों को कम्बल, धोती व आवश्यक घरेलू सामान के पैकेट प्रदान किए गए। इसी क्रम में मालोघाट स्थित प्रेरणा परमार्थ आश्रम में भी बाबा जी के निर्देशन में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। आश्रम प्रबंधन ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर दहेज रहित विवाह, कन्या सिलाई प्रशिक्षण, मेडिकल कैम्प आदि सामाजिक एवं सेवा मूलक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही माता-पिता की लिखित अनुमति से गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, इलाज तथा मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करते हुए उनके सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

अघोरेश्वर भगवान राम जी का संदेश “सेवा ही साधना है, पूजा है; मानव मात्र की भलाई ही कर्तव्य है” को आत्मसात करते हुए क्रियाकुटी आश्रम के व्यवस्थापक मण्डल द्वारा पहले से ही गाँव-गाँव जाकर पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया गया, ताकि कम्बल व सामग्री वितरण में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुँचकर दर्शन, पूजन और सेवा कार्यों का लाभ लिया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment