लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: साइबर ठगी से उबरे 10 हजार रुपये, पिपरी पुलिस ने पीड़िता के खाते में कराई वापसी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। “सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” को सार्थक करते हुए पिपरी थाना पुलिस व साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगों के खाते में ट्रांसफर हुई 10 हजार रुपये की राशि सफलतापूर्वक होल्ड कराकर पीड़िता के मूल खाते में वापस करा दी गई। हिण्डाल्को कॉलोनी, रेनूकूट निवासी विमला मिश्रा पत्नी अशोक मिश्रा के साथ किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 10 हजार रुपये की धनराशि अपने कब्जे में ले ली थी।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम थाना व पिपरी पुलिस सक्रिय हुई। थाना पिपरी के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय की देखरेख में साइबर टीम ने संबंधित बैंक से तत्काल पत्राचार कर संदिग्ध खाते को चिन्हित किया और ठगी की गई राशि को समय रहते होल्ड करा लिया। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में समस्त औपचारिकताएँ पूरी करते हुए बैंक को नोटिस जारी कर कुल 10 हजार रुपये की धनराशि आवेदिका के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। धन वापसी की सूचना मिलते ही पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक सहित साइबर क्राइम थाना एवं पिपरी थाना पुलिस के प्रति आभार जताते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी पर भरोसा न करें, अपनी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी अनजान व्यक्ति से साझा न करें और साइबर ठगी की किसी भी घटना पर तत्काल हेल्पलाइन व नजदीकी थाने को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर उनकी मेहनत की कमाई को बचाया जा सके।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment